फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meri Policy-Mere Haath campaign started in Bilaspur for farmers

Meri Policy-Mere Haath: बिलासपुर में किसानों को घर में मिलेंगे फसल बीमा पॉलिसी के दस्तावेज

Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Meri Policy-Mere Haath campaign started in Bilaspur for farmers
बिलासपुर में मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान के दौरान किसान को बीमा पॉलिसी की कॉपी देते अतिरिक्त उपा? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम पर आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र ने किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने दियोथ पंचायत के 15 किसानों को बीमा पॉलिसी की हार्ड कॉपी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना के अंतर्गत किसानों को बीमा पॉलिसी की कॉपी नहीं दी जाती थी, लेकिन सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को फसल बीमा पॉलिसी लेने पर उनके घर द्वार पर ही पॉलिसी पत्र वितरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि किसान को फसल बीमा पत्र उनके घर-द्वार पर प्रदान किए जाएंगे। जो इस बात का प्रमाण होगा कि बीमित राशि कितनी है और कितने क्षेत्रफल भूमि का बीमा करवाया है। यह बीमा पत्र किसान को दावा निपटान के लिए उपयोगी होगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र ने बताया कि बिलासपुर जिला में आगामी एक माह के अंतर्गत सभी किसान, जिन्होंने फसल बीमा योजना के अंतर्गत पॉलिसी ली है, को उनके घर द्वार पर जाकर पॉलिसी की कॉपी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला वासियों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा लेने की अपील की, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि विभाग डॉ. प्राची ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम पर आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत 14,590 किसानों ने पॉलिसी ली है। बिलासपुर में दो तरह की फसल बीमा योजना चलाई जा रही हैं। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से रबी और खरीफ की फसलें जैसे गेहूं, मक्का व धान जबकि नकदी फसलें जैसे टमाटर के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से पॉलिसी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि बीते साल इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा बिलासपुर में खरीफ सीजन में 2.42 करोड़ रुपये और रबी सीजन में 3.61 करोड़ रुपये का क्लेम सेटलमेंट किया गया है। इस अवसर पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक चंद्रशेखर सहित कृषि विभाग के विभिन्न कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed