{"_id":"69c7cf7820d05a8624051d81","slug":"men-will-have-to-run-5-km-and-women-will-have-to-run-15-km-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156873-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुरुषों के लिए 5 और महिलाओं के लिए लगानी होगी 1.5 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुरुषों के लिए 5 और महिलाओं के लिए लगानी होगी 1.5 किमी की दौड़
Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
संशोधित नीति-2025 लागू, पशु मित्र भर्ती के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा अनिवार्य
315 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी, किसी को नहीं आई गंभीर चोट
पुराने सफल अभ्यर्थी रहेंगे पात्र, असफल को मिलेगा दोबारा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच पशुपालन विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित है। उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन बिलासपुर डॉ. विनोद कुंदी ने बताया कि सरकार की ओर से अधिसूचित पशु मित्र नीति-2025 के तहत भर्ती की जा रही है, जिसमें अब संशोधन कर शारीरिक परीक्षण की जगह शारीरिक दक्षता परीक्षण लागू किया गया है।
उन्होंने बताया कि पशु मित्र की जिम्मेदारियों में बड़े पशुओं को संभालना, बीमार भेड़-बकरियों को उठाना (औसतन 25 किलोग्राम) और विभिन्न योजनाओं के तहत 50 किलोग्राम तक पशु आहार का परिवहन शामिल है। ऐसे में कार्य की प्रकृति को देखते हुए न्यूनतम शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति जरूरी है, ताकि कार्यकर्ता और पशुधन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डॉ. कुंदी ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षण किसी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि केवल कार्यात्मक फिटनेस का आकलन है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी सौंपे गए कार्यों को सुरक्षित तरीके से निभा सकें। विभाग के अनुसार अब तक 315 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा हो चुकी है और किसी भी अभ्यर्थी को गंभीर चोट लगने का मामला सामने नहीं आया है। मंडी जिले के धर्मपुर में सामने आई घटना में भी आवेदक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह परीक्षा पूरी करने में सक्षम रही। सभी परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
सरकार द्वारा व्यापक समीक्षा के बाद नीति में संशोधन किया गया है। अब पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करना अनिवार्य किया गया है। यह परीक्षण निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत आयोजित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि पहले से शारीरिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी संशोधित नीति में भी पात्र माने जाएंगे। वहीं, जो अभ्यर्थी पहले सफल नहीं हो सके थे, उन्हें नए प्रारूप के अनुसार दोबारा मौका दिया जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अपुष्ट खबरों के बजाय केवल आधिकारिक अधिसूचनाओं पर ही भरोसा करें।