फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Men can donate blood after three months and women after four months.

Bilaspur News: पुरुष तीन और महिला चार माह में कर सकती है रक्तदान

Sat, 15 Jun 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Men can donate blood after three months and women after four months.
-न्यू डोगरा आईटीआई में विश्व रक्तदाता दिवस आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। न्यू डोगरा आईटीआई चांदपुर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक रक्तदाता तीन व्यक्तियों की जान बचाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है। 18 से लेकर 65 साल तक की आयु वाला कोई भी महिला या पुरुष रक्तदान कर सकता है। पुरुष तीन महीने में एक बार और महिला चार महीने में एक बार रक्तदान कर सकती हैं। रक्तदान करने के 21 दिन बाद अपना खून दोबारा सही स्थिति में आ जाता है। हर व्यक्ति को अपने ब्लड ग्रुप की जांच अवश्य करवानी चाहिए, ताकि समय आने पर व्यक्ति अपना रक्तदान कर सके। उन्होंने बताया कि रक्त आपको ब्लड बैंक में सुरक्षित मिलता है और हम 24 घंटे ब्लड बैंक से रक्त ले सकते हैं। विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती पर मनाया जाता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां, खुबानी, अंडे, दालें, खजूर आहार खाना चाहिए। इस अवसर पर आईटीआई के सभी फैकल्टी मेंबर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चांदपुर के स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा वर्कर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed