{"_id":"66a0edb58e8bbbfd080ffe33","slug":"memorandum-to-increase-admission-date-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-120640-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कोर्स में प्रवेश तिथि बढ़ाएं एचपीयू : एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कोर्स में प्रवेश तिथि बढ़ाएं एचपीयू : एनएसयूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचार्य के माध्यम से एचपीयू के कुलपति को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला से यूजी कोर्स में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की है। बुधवार को एनएसयूआई ने प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यूजी कोर्स में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों में दाखिले लेने की जो तिथि निर्धारित की गई थी, वह समाप्त हो चुकी है। इस कारण दाखिला प्रक्रिया रुक गई है। बहुत से विद्यार्थी बारिश और रोड ब्लॉक होने की वजह से दाखिला नहीं ले पाए हैं। उन्होंने एचपीयू प्रशासन से मांग की है कि जल्द अधिसूचना जारी कर प्रवेश की तिथि को बढ़ाया जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित न रहे। इस अवसर पर अंशुल राणा, जुनैद शेख, मनजीत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।