फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mehndi also becomes expensive on Karva Chauth

Bilaspur News: करवाचौथ पर मेहंदी भी हो गई महंगी

Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mehndi also becomes expensive on Karva Chauth
- एक हाथ में डिजाइन बनाने के ले रहे 500 रुपये
विज्ञापन

- श्रृंगार सामग्री के दाम भी 20 फीसदी तक बढ़े


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। करवाचौथ पर्व से एक दिन पहले घुमारवीं बाजार में महिलाओं की चहलकदमी रही। मंगलवार को पूरा दिन बाजार में सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगी दुकानों पर पूजा सामग्री, मिट्टी के करवे, मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की खूब भीड़ रही। हालांकि करवाचौथ पर सजने संवरने के लिए महिलाओं को इस बार अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। महिलाओं के इस सबसे बड़े पर्व पर कॉस्मेटिक, अन्य श्रृंगार के दूसरे उत्पादों के दाम करीब 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ियां पहनाने, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगाने वालों के पास दिखी। मेहंदी के बिना महिलाओं का करवाचौथ का श्रृंगार अधूरा रहता है। इस श्रृंगार को पूरा करने के लिए मेहंदी लगाने वाले कारीगरों के पास महिलाओं की भीड़ सुबह से ही जुटना शुरू हो गई थी। करवाचौथ की तैयारी में जुटी महिलाएं खरीदारी पूरी करने के बाद हथेलियां को सजाने निकल पड़ीं, लेकिन कुछ महिलाओं का उत्साह उस वक्त कम हो गया, जब मेहंदी लगाने वालों ने एक-एक हाथ पर मेहंदी लगाने के 500 रुपये लेना शुरू कर दिए। करवाचौथ पर मेहंदी लगाने वालों के दाम सुनकर अधिकतर महिलाएं हैरान रह गईं। मेहंदी लगाने वाले दोनों हाथों, पैरों पर मेहंदी के डिजाइन लगाने के बदले 1500 से 2000 रुपये वसूल रहे थे। जिस वजह से कई महिलाओं ने बाजार से मेहंदी खरीद कर घर में लगाना ही उचित समझा। हालांकि इस बात की भी आशंका है कि बुधवार को करवाचौथ के दिन यह दाम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। जिस डिजाइन के 1500 लिए जा रहे हैं बुधवार को यह 3000 रुपये तक भी जा सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं में ब्यूटी पार्लर में भी सजने संवरने का भारी उत्साह दिखा। ब्यूटी पार्लर संचालिका सारिका ने बताया कि महिलाएं हर्बल फेशियल, वैक्स, हेयर स्पा, डिटेन फेशियल, लोटस गोल्ड, फेशियल ,ब्लीच तथा मेकअप करवाने पार्लर पहुंच रही हैं। उनके अनुसार करवाचौथ पर्व पर ब्यूटी पार्लर की तरफ से महिलाओं को विशेष पैकेज के भी ऑफर दिए जा रहे हैं। कुल मिलाकर बाजार में महंगाई को देखते हुए भी महिलाओं में खरीदारी करने का उत्साह कम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed