फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting with truck operater and acc company officer

कंपनी छह हफ्ते में अदा करेगी किराया : उपायुक्त

Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
meeting with truck operater and acc company officer
उपायुक्त के साथ जेपी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

जेपी कंपनी से ट्रक ऑपरेटरों को करीब 24 करोड़ रुमाल भाड़े की अदायगी को लेकर बिलासपुर में कंपनी अधिकारियों के साथ प्रशासन की बैठक हुई। मगर इस बैठक में भी एक मुश्त किराए की अदायगी को लेकर कोई सहमति नहीं बनी।

विज्ञापन


वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि कंपनी पर दबाव बनाकर छह हफ्ते में बकाया किराये की अदायगी करवा दी जाएगी। मंगलवार को हुई बैठक में जहां ट्रक ऑपरेटर एक मुश्त कर किराये की मांग पर अड़े रहे वहीं कंपनी का कहना है कि वह किश्तों में किराया अदा करेगी। वहीं आज के बाद जो भी ढुलाई होगी उसकी राशि सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद ही अदा की जाएगी।
विज्ञापन


एक बार फिर ट्रक ऑपरेटर इस बात को मानने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि करोड़ों में फंसा भाड़ा न मिलने के कारण ट्रक ऑपरेटर खारसी में भूख हड़ताल पर बैठे है। वहीं इस बारे में ऑपरेटर सीएम से भी मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हाल ही में डिवीजन कमिश्नर के साथ मंडी में भी एक बैठक हो चुकी है। लेकिन सभी बैठकों में किराए की अदायगी को लेकर ऑपरेटरों और कंपनी प्रबंधन के बीच सहमति नहीं बन पाई है।  

उपायुक्त बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि ऑपरेटरों के साथ कंपनी की बैठक करवाई गई। वहीं कानून को हाथ में न लेने की बात भी कहीं गई। इसके बाद कंपनी पर दबाव बनाकर किराये को 6 किश्तों में पूरा करने को कहा गया है। इस पर बुधवार को फिर से ऑपरेटरों के साथ फालोअप बैठक रखी गई है।


खारसी सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर का कहना है कि कंपनी उनके साथ फिर धोखा कर रही है। पहले कंपनी किश्तों में किराया देने की बात कर रही है। वहीं आज के बाद होने वाली ढुलाई की किराया सब्सिडी मिलने के बाद देने का प्रपोजल दिया गया है। जो उन्हें मंजूर नहीं है। इस बारे में बुधवार को ऑपरेटरों के साथ बैठक की आगे की रूप रेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed