फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meeting regarding preparation of Bhagwati Jagran

Bilaspur News: भगवती जागरण की तैयारी को लेकर की बैठक

Fri, 31 May 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Meeting regarding preparation of Bhagwati Jagran
-निट्टू चंचल कैथल वाले करेंगे मां का गुणगान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के लोअर मेन मार्केट में 8 जून को होने वाले भगवती जागरण के आयोजन को लेकर बीती शाम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मां भगवती संकीर्तन मंडल के प्रधान चंद्रशेखर हांडा ने की। उन्होंने बताया कि शहर वासियों के सहयोग से जागरण का यह 19वां संस्करण है। इसी दौरान मां भगवती जागरण के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

चंद्रशेखर हांडा ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी मां भगवती संकीर्तन मंडल और शहर वासियों के सहयोग से 19वां मां भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन 8 जून को बड़े हर्षोल्लास से किया जा रहा है। इस बार जागरण में प्रसिद्ध गायक निट्टू चंचल कैथल वाले और हिमाचल के प्रसिद्ध गायक अभिषेक सोनी मां भगवती का गुणगान करेंगे। जागरण में मां चिंतपूर्णी, मां श्री नयना देवी जी, मां ज्वाला देवी तीन शक्ति पीठों से मां ज्योतियां लाई जाएंगी। इस बैठक में प्रधान चंद्रशेखर हांडा, उपप्रधान अशोक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अश्वनी चोपड़ा, अशोक शर्मा, संजीव कुमार, विकास टेस्सू, विजय कुमार, साहिल, कमल किशोर, सौरभ, दीपक, जीतराम, गौरव, शौर्य, पंकज, सुंदर, तनीक, दिव्यांश और हेमांग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed