फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meeting of pensioners of Transport Corporation held in Ghumarwin

Bilaspur News: जुलाई में भी नहीं मिली जून की पेंशन, पेंशनरों में रोष

Sun, 07 Jul 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Meeting of pensioners of Transport Corporation held in Ghumarwin
-पेंशनर बोले, सरकार हितों की कर रही अनदेखी, घुमारवीं में आयोजित हुई परिवहन निगम के पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/भगेड़ (बिलासपुर)। परिवहन निगम के पेंशनरों को जून माह की पेंशन नहीं मिली है। इस पर पेंशनरों ने गहरा रोष प्रकट किया है। पेंशनरों का कहना है कि बार-बार मांग करने पर भी सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन बिलासपुर इकाई की बैठक रविवार को घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नथूराम ठाकुर ने की। पेंशनरों ने जून माह की पेंशन का भुगतान सात जुलाई तक भी न होने पर रोष व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि सरकार के समक्ष इस बारे में बार-बार मांग किए जाने के बावजूद पेंशन भुगतान में देरी हो रही है। इसके चलते परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन यापन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार सरकार से जून की पेंशन का भुगतान तत्काल किए जाने की मांग की है। पेंशनरों ने भविष्य के लिए भी सरकार से पेंशन भुगतान समय पर करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नथूराम ठाकुर ने कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारी व पेंशनरों को 2016 के पे स्केल के एरियर का भुगतान पहले ही हो चुका है जबकि परिवहन निगम के पेंशनर को आज तक कोई भी वित्तीय लाभ नहीं मिला। संगठन ने आठ प्रतिशत डीए का शीघ्र भुगतान करने, दो वर्ष से लंबित चिकित्सा भत्ता का भुगतान, 65,70 व 75 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने पर पेंशनरों को 5, 10,15 प्रतिशत वित्तीय लाभ देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी इस संदर्भ में निर्णय दे चुका है, लेकिन निगम प्रबंधन न्यायालय के निर्णय की भी अनुपालना नहीं कर रहा है। इस मौके पर संगठन महासचिव श्रवण कुमार गौतम, उपाध्यक्ष हरबंस लाल, विद्यासागर, सचिव रमेश चंद्र जमवाल, वरिष्ठ उप प्रधान रणजीत सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी से भूरी सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed