फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting of panchayat

Bilaspur News: फेरी वालों के लिए एनओसी जरूरी, बधाई राशि 1100 रुपये तय

Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting of panchayat
बैरी रजादियां पंचायत ने पास किया प्रस्ताव, एनओसी के लिए जारी होगी 100 रुपये की रसीद
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में होंगे विकास कार्य, आम सभा में डाला प्रस्ताव
जलस्रोतों के संरक्षण और पंचायत व्यवस्था पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बैरी रजादियां की आम सभा प्रधान ज्योति देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पंचायत क्षेत्र में बाहरी फेरी वालों और घूम-घूमकर सामान बेचने वालों को लेकर लिया गया। निर्णय के अनुसार अब कोई भी फेरी वाला पंचायत की पूर्व अनुमति के बिना गांव में व्यापार नहीं कर सकेगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होगा, जिसके लिए 100 रुपये की निर्धारित रसीद काटी जाएगी।
पंचायत का कहना है कि इस व्यवस्था से बाहरी लोगों का रिकॉर्ड रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। बैठक में किन्नर समाज के आगमन को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत ने निर्णय लिया कि गांव में आने वाले किन्नर समाज को सम्मान स्वरूप 1100 रुपये की निर्धारित राशि ही दी जाएगी। इससे लोगों से मनमाने तरीके से धनराशि मांगने की स्थिति पर रोक लगेगी और पूरे पंचायत क्षेत्र में एक समान व्यवस्था लागू होगी। ग्राम सभा में 16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अनुदान और आगामी विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों से उनके-अपने वार्डों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों के सुझाव लिए गए। पंचायत ने निर्णय लिया कि सभी वार्डों की प्राथमिकताओं के आधार पर सार्वजनिक हित के कार्यों को योजना में शामिल किया जाएगा और उपलब्ध बजट के अनुसार उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। बैठक में जल स्रोतों के संरक्षण, पंचायत परिसंपत्तियों के रखरखाव तथा अन्य स्थानीय विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सभा के दौरान जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार और बीडीसी सदस्य निशा चंदेल को पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि ग्राम सभा में लिए गए सभी निर्णय ग्रामीणों के हित, सुरक्षा और पंचायत क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता से ही विकास योजनाएं सफल होती हैं और पंचायत द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में बेहतर व्यवस्था स्थापित करने में सहायक होंगे। बीडीसी सदस्य निशा चंदेल ने कहा कि पंचायत स्तर पर लिए गए निर्णयों का उद्देश्य आम लोगों की सुविधा बढ़ाना और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत की योजनाओं में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। ग्राम सभा में जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार, बीडीसी सदस्य निशा चंदेल, उपप्रधान राज कुमार, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed