फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting of electricity pensionors

Bilaspur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि के लिए बजट में सरकार करे प्रावधान

Wed, 12 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting of electricity pensionors
विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी बिलासपुर संघ ने बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी बिलासपुर संघ की मासिक बैठक मानव सेवा संस्थान कलोल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान तिलक राज शर्मा ने की।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश ठाकुर ने किया। प्रदेश संघ के वरिष्ठ उपप्रधान शालीग्राम, सुरेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री होशियार सिंह चंदेल ने सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि न देने पर रोष जताया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बजट में विशेष रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए प्रावधान किया जाए ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया राशि का भुगतान हो सके। जिला संघ की अगली बैठक विद्युत बोर्ड के विश्रामगृह बिलासपुर में होनी निश्चित हुई। बैठक में रमेश चंद, प्रेम लाल, रोशन लाल शर्मा, मस्त राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed