{"_id":"6798c584db829442b3093658","slug":"meeting-for-wrestling-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-131042-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रुस्तम-ए-कहलूर के विजेता को मिलेंगे 31 हजार का नकद इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रुस्तम-ए-कहलूर के विजेता को मिलेंगे 31 हजार का नकद इनाम
विज्ञापन
बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी की बैठक बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान हुसैन अली ने की। वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन भंडारी की पत्नी विमला भंडारी के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में 4 मई को होने वाले विशाल दंगल की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि दंगल के रुस्तम-ए-कहलूर खिताब के विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 31,000 रुपये की राशि दी जाएगी। उपविजेता पहलवान को 21,000 रुपये की राशि दी जाएगी। बाल केसरी खिताब के लिए 14 साल तक के बाल पहलवानों के रोचक मुकाबले करवाएं जाएंगे। विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ एक साइकिल और 3100 रुपये दिए जाएंगे। उपविजेता बाल पहलवान को 2100 रुपये की राशि दी जाएगी। दंगल के आयोजन को लेकर समितियों और उप समितियों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान राजकुमार सोनी, राकेश ठाकुर, सुनील पवार, राजपाल सरिन, एसआर आजाद, सरदार प्रताप सिंह, पंडित ओम प्रकाश शर्मा, अब्दुल मजीद, पवन कुंदी, अनिल कुंदी आदि उपस्थित रहे।