फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

शंकर सेवा समिति ने करयालग प्रभावितों को सौंपी 54 हजार की सहायता राशि

Sun, 01 Dec 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
meeting
शंकर सेवा समिति भराड़ी के सदस्य, करयालग आपदा प्रभावित लोगों के साथ। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। शंकर सेवा समिति भराड़ी की ओर से करयालग आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 54,400 रुपये की आर्थिक सहायता करयालग में जाकर प्रभावित परिवारों को दी। इस मौके पर घंडालवीं के सुनील कुमार पुत्र गरीब दास के इलाज के लिए 10 हजार की राशि घंडालवीं उपप्रधान को सौंपी।
विज्ञापन

बताते चलें कि सुनील कुमार पेड़ से गिर कर घायल हो गया था और उसका इलाज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में चल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर सुनील की सहायता के लिए समिति आगे आई है। इस मौके पर अशोक बंथरा, मनोहर शर्मा, सुरेश शर्मा, कामरा शर्मा, सोहनलाल, जगदीश, मदन बंथरा, हरीकृष्णन, सुरजीत परमार, राकेश व दीनानाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समिति के प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने सरकार से मांग की है कि करयालग आपदा प्रभावितों को सरकार शीघ्र्र जमीन आवंटित करवाए जिससे वह अपने रहने के लिए मकान इत्यादि बना सकें क्योंकि 4 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इन प्रभावितों को जमीन इत्यादि आवंटित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed