फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

राजस्व विभाग लंबित मामलों को जल्द निपटाए :गोयल

Thu, 14 Nov 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने राजस्व अधिकारियों को जिला में विशेष अभियान चलाकर इंतकाल तथा निशानदेही से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने यह निर्देश जिला के समस्त एसडीएम तथा राजस्व अधिकारियों की राजस्व मामलों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर लोगों के साथ जुड़ा हुआ विभाग है। राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यों में दक्षता लाते हुए लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपनी सेवाओं में गुणवत्ता लाते हुए लोगों को समयबद्ध व प्राथमिकता के आधार पर त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि जिला में अवैध कब्जों पर कड़ी नजर रखें तथा इन कब्जों के निपटारे प्राथमिकता से करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा, एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, समस्त तहसीलदार के अतिरिक्त अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed