{"_id":"5d4b12668ebc3e6ceb4320a6","slug":"meeting-bilaspur-news-sml3031865144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पेंशनरों की मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने पेंशनरों की मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
पेंशनर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर में आयोजित बैठक के दौरान साम?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर बिलासपुर में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर खंड व शहरी इकाई की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें पेंशनर्स ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया।
इस बैठक में एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में संत राम कश्यप, प्यारे लाल कौशल, सदा राम ठाकुर, चेतराम वर्मा, सचिव, रामलाल चंदेल, वित्त सचिव, ओम प्रकाश गर्ग, मुख्य सलाहकार, शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र भट्टा, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश नड्डा ने अपने विचार रखे तथा सरकार को भी चेतावनी दी कि पेंशनरों की मांगों को हल्के में न लें।
उन्होंने सरकार को चेताया है कि पेंशनर्स के साथ बात करें, संयुक्त सलाहकार की बैठक बुलाई जाए तथा जायज मांगों को जिनमें चिकित्सा भत्ता, 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूरा कर चुके पेंशनरों को मूल वेतन में बढ़ोतरी करके राहत दी जाए। संघ ने मांग कि है कि सरकार अपने विधायकों व मंत्रियों के वेतन भत्ते रातोंरात बढ़ा देती है लेकिन पेंशनरों की मांगों को अनदेखा कर रही है। पेंशनरों ने प्रदेश कार्यकारिणी को भी सलाह दी कि प्रदेश सरकार से बात करें अन्यथा कोई दूसरा रास्ता सरकार के विरुद्ध संकेत हड़ताल करने का कार्यक्रम बनाकर प्रदेश के पेंशनरों को आदेश दें।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदीप वर्मा, प्रकाश चंद, सत्य देव शर्मा, नंद लाल राही, बाबू राम शर्मा, कृष्ण सिंह चंदेल, रतन लाल शर्मा, अमर सिंह कौंडल, नंदलाल कौंडल, इंद्रजीत वर्मा, प्रेमलाल, वीना, नंदलाल चंदेल ने भाग लिया।-