फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meena achieved first place in quiz competition

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मीना ने हासिल किया पहला स्थान

Tue, 07 Nov 2023 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Meena achieved first place in quiz competition
-झंडूता में टीकाकरण को लेकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में विश्व टीकाकरण दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान टीकाकरण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

प्रतियोगिता में कुमारी मीना ने पहला, संतोष कुमारी और रेखा ने दूसरा और सोनू चंदेल और अनु कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। खंड स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहा कि टीकाकरण के कारण लगभग 25 लाख जिंदगियों को नया जीवनदान मिलता है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पिछले करीब 30 सालों से चलाए जाने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के बावजूद अभी भी इसकी पहुंच लगभग 80 प्रतिशत शिशुओं तक ही हो पाई है। भारत सरकार टीकाकरण से वंचित रह रहे शिशुओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका संपूर्ण लाभ पहुंचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम भी चल रखा है। बच्चों को निमोनिया तथा दस्त रोग से बचाने के लिए हाल ही में आरआरबी और पीसीवी जैसी प्रभावी वैक्सीन तैयार हुई है। उन्होंने उपस्थित फ्रंटलाइन वर्कर्स से यह भी आग्रह किया कि किसी बच्चे के नियमित टीकाकरण में बाधा न आने दें। इस अवसर पर रणजीत सिंह, श्याम लाल, आशा संयोजक अमित जसवाल, कमल कुमार, पूजा, गीता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोनू चंदेल, सुनीता, नरवदा, मीना, कल्पना और संतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed