फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Medicines should be prescribed for long term to senior citizens in the hospital

Bilaspur News: अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को लिखी जाएं लंबी अवधि के लिए दवा

Mon, 02 Dec 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 02 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Medicines should be prescribed for long term to senior citizens in the hospital
राजेश धर्माणी को ज्ञापन सौंपते वरिष्ठ नागरिक सभा के पदाधिकारी । संवाद
- वरिष्ठ नागरिक सभा ने मंत्री के समक्ष उठाई मांगें
विज्ञापन

-एम्स में अतिरिक्त काउंटर खोलने की भी रखी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से मांगों के संदर्भ में सोमवार को बिलासपुर में ज्ञापन सौंपा। सभा का प्रतिनिधिमंडल महासचिव मस्तराम वर्मा के नेतृत्व में मंत्री से मिला।

वरिष्ठ नागरिकों ने राजेश धर्माणी से आग्रह किया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर चिकित्सकों को आदेश जारी कराए जाए कि वह वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए दो से तीन माह के लिए दवा लिखें ताकि उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही अस्पताल में काउंटर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पीली पर्ची तो बन रही है, लेकिन उसे अधिमान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर भी मुख्य चिकित्साधिकारी को उचित निर्देश भी जारी कि जाए। एम्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्तमान में एक काउंटर तो है लेकिन अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाए। सभा के चुनिंदा सदस्यों की बैठक नगर परिषद से करवाने का भी आग्रह किया गया, जिसमें नगर से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की जा सके। प्रतिनिधिमंडल में ई. प्रेमलाल पराशर, ओंकार कपिल, अब्दुल मजीद, कुलदीप सिंह, सीताराम नेगी, कृष्ण लाल, ई. अश्विन सुईल और सुशील पुंडीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed