{"_id":"65f44fb64bbff142690e765c","slug":"medical-allowance-should-be-increased-from-rs-400-to-rs-1000-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114625-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 400 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए मेडिकल भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 400 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए मेडिकल भत्ता
विज्ञापन
-पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक डियारा सेक्टर में हुई। बैठक की अध्यक्षता इं. सुरेश चंद शर्मा ने की।
बैठक में सबसे पहले रोशन लाल ठाकुर के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में सचिव बंसी राम ठाकुर, गुरुदेव कौशल, होशियार सिंह चौधरी, धर्मपाल, सीताराम ठाकुर ने पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की। पेंशनरों ने सरकार का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर आभार प्रकट किया। पेंशनरों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधक से अनुरोध किया कि विद्युत कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। मेडिकल भत्ता 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए। 65, 70, 75 साल की आयु करने वाले पेंशनरों के 5,10,15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि पेंशनरों की अगली मासिक बैठक 16 अप्रैल को होगी। इस अवसर पर जोधराम, सीताराम, महिंद्र कुमार, रोशन लाल, अनिल कुमार, सरदार रछपाल सिंह और अन्य उपस्थित रहे।