फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MD Medicine will join after May 2 in Bilaspur

Bilaspur News: 2 मई के बाद बिलासपुर में ज्वाइन करेंगे एमडी मेडिसिन

Mon, 24 Apr 2023 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
MD Medicine will join after May 2 in Bilaspur
- ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल को मिलेगा विशेषज्ञ
विज्ञापन

-जिले की चार लाख से ज्यादा आबादी को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद 2 मई के बाद एमडी मेडिसिन ज्वाइन करेंगे। डॉक्टर नरेश चौहान क्षेत्रीय अस्पताल में सेवाएं देंगे। उनका तबादला आईजीएमसी शिमला से बिलासपुर के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि वह शिमला नगर निगम की चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद वह बिलासपुर में कार्यभार संभालेंगे।

क्षेत्रीय अस्पताल में एमडी मेडिसिन की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। जिला अस्पताल में लोग लगातार एमडी मेडिसिन और रेडियोलॉजिस्ट के खाली पद को भरने की मांग कर रहे थे। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ समय पहले इन पदों को भरने के लिए आश्वासन दिया था। अब क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को एमडी मेडिसन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। डॉ. नरेश 2 मई के बाद बिलासपुर में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले भी वह बिलासपुर में सेवाएं दे चुके हैं। बता दे कि ढाई साल से क्षेत्रीय अस्पताल में एमडी मेडिसिन का पद खाली चल रहा था। जिले में एम्स के अलावा किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में एमडी मेडिसिन की सुविधा नहीं थी। इस हल्के खांसी, जुकाम और बुखार के लिए भी लोग एम्स का रुख कर थे। वहीं लोगों को निजी स्वास्थ्य संस्थानों का भी रुख करना पड़ता था। इससे लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद ही खाली होने से लोगों को अभी भी अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ रहा है। लंबे इंतजार के बाद विशेषज्ञ की सेवाएं बिलासपुर की चार लाख से ज्यादा की आबादी को क्षेत्रीय अस्पताल में मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed