फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MD doctors posted, yet specialist treatment unavailable during the day.

Bilaspur News: एमडी डॉक्टर तैनात, फिर भी दिन में नहीं मिल रहा विशेषज्ञ उपचार

Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
MD doctors posted, yet specialist treatment unavailable during the day.
झंडूता अस्पताल में रात और छुट्टी के दिन लग रही ड्यूटी, 25 पंचायतों के लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में एमडी डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद मरीजों को दिन के समय विशेषज्ञ उपचार का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं रात और छुट्टी वाले दिनों में लिए जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की 25 पंचायतों से इलाज के लिए झंडूता पहुंचने वाले लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से दिन के समय भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एमडी डॉक्टरों की तैनाती के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब विशेषज्ञ उपचार के लिए जिला अस्पताल या अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खासकर दिन के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह और उपचार मिलने की उम्मीद थी। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं रात या छुट्टी वाले दिनों में मिलने से मरीजों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी मछेंद्र भारती ने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकांश मरीज दिन के समय ही पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी रात के समय या छुट्टी वाले दिन लगाने से जरूरतमंद मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की तैनाती तभी सार्थक होगी, जब मरीजों को उनकी जरूरत के समय विशेषज्ञ उपचार मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि एमडी डॉक्टरों की ड्यूटी दिन के समय लगाई जाए, ताकि झंडूता और आसपास की 25 पंचायतों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला ध्यान में आया है। एमडी डॉक्टरों को दिन के समय ड्यूटी देने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके।
- डॉ. अतुल,खंड चिकित्सा अधिकारी,झंडूता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed