{"_id":"60884f598ebc3ec1993dc8a0","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-created-chaos-bilaspur-news-mbd3875961186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की अचानक हालत खराब हो गई। ससुराल वाले उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पहुंचकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर विवाहिता केे मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवापुर उर्फ दुर्जनपुर की है। ग्राम निवासी वीर पाल सिंह यादव की पत्नी कविता देवी यादव 41 वर्ष की सोमवार की देर रात अचानक हालत खराब हो गई। परिजन उसे नगर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे रामपुर के जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने मामले की सूचना मृतक के पिता सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी जगतपाल सिंह यादव को दी। जगतपाल सिंह भी परिजनों के साथ मृतका की ससुराल पहुंच गए। उन्होंने पुत्री के शव को देखकर ससुराल वालों पर तमाम आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। मायके वालों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अपराध पूरनचंद्र और दारोगा केपी सिंह भी पहुंच गए और शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फिलहाल मृतका के पिता की तरफ से इतलाई सूचना दर्ज कर ली गई है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के तीन बच्चे बताए गए हैं।