फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Married woman became pregnant after rape

Bilaspur News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई विवाहित महिला

Wed, 14 May 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 14 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman became pregnant after rape
आरोपी मायके के गांव का, रिश्ते में लगता है चाचा
विज्ञापन

गर्भवती होने पर ससुराल जाने को कहा, पति को बताई बात
महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता की एक विवाहित महिला दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। आरोपी व्यक्ति पीड़िता के मायके के गांव का है, जो रिश्ते में चाचा लगता है। आरोपी महिला के साथ धमकियां देकर दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो ससुराल जाने को कह दिया। लगातार तबीयत खराब रहने के बाद जब पति ने पूछा तो महिला ने दुष्कर्म की बात बताई। महिला थाना बिलासपुर में पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि वह पिछले साल जुलाई में मायके गई थी। इसके बाद मां ने पंचायत बुलाकर मना कर दिया कि बेटी ससुराल नहीं जाएगी। मां के कहने पर मायके पर ही रहने लगी। जनवरी में जब मां सत्संग सुनने चली जाती थी तो गांव के ही एक व्यक्ति, जो रिश्ते में चाचा लगता है को घर और उसका ध्यान रखने को कहती। इसी बीच एक दिन मां घर पर नहीं थी तो वह व्यक्ति उसे कमरे में ले गया और शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा। उसके मना करने पर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि मां या अन्य किसी व्यक्ति को बताया तो जान से मार दूंगा। उसके बाद भी उस व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। उस व्यक्ति को इस बारे बताया तो कहा कि ससुराल चली जा। वह मार्च में पति को बुलाकर ससुराल चली गई। तबीयत ठीक न रहने के कारण पति को सारी बातें बताईं। आज तक डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed