फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Markets decked out in the colors of Rakhi; today, love will adorn brothers' wrists.

Bilaspur News: राखी के रंग में सजे बाजार, भाइयों की कलाई पर आज सजेगा प्यार

Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Markets decked out in the colors of Rakhi; today, love will adorn brothers' wrists.
बिलासपुर के बैरी में राखी खरीदने पहुंची बुजुर्ग महिलाएं। संवाद
भराड़ी के बाजार रही रौनक, कार्टून, घड़ी और लाइट वाली राखियां खूब रही मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिले में आज रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के इस त्योहार को लेकर भराड़ी के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। राखियों की खरीदारी के लिए बाजार में बहनों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ आधुनिक डिजाइन, स्टाइलिश राखियां और बच्चों की पसंद वाली रंग-बिरंगी राखियां सजी हैं। त्योहार को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, घड़ी, गेम और लाइट वाली राखियां विशेष रूप से उपलब्ध रहीं। बाजार में चंदन, रेशमी धागे, रुद्राक्ष, मोती और स्टोन से तैयार राखियों की मांग बनी हुई है। साधारण से लेकर आकर्षक और महंगी राखियों तक कई विकल्प दुकानों पर उपलब्ध हैं। वहीं, चांदी की राखियां भी बाजार में पहुंच गई हैं। कीमत अधिक होने के बावजूद खास अवसर पर लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।
दुकानदारों के अनुसार इस बार राखियों के कई नए डिजाइन बाजार में आए हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों के लिए लाई गई कार्टून और लाइट वाली राखियां उन्हें खूब पसंद आ रही हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लेते हैं। बाजारों में बढ़ती रौनक से इस बार भी रक्षाबंधन पर्व के उत्साह और धूमधाम से मनाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राखी के साथ उपहारों की भी बढ़ी मांग
राखी के साथ भाइयों को उपहार देने का चलन भी बढ़ रहा है। बहनें राखियों के अलावा मिठाई, कपड़े, घड़ी, पेन, चॉकलेट और अन्य उपहार खरीद रही हैं। कई दुकानों पर राखी और गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। इससे मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है।

बिलासपुर के बैरी में राखी खरीदने पहुंची बुजुर्ग महिलाएं। संवाद

बिलासपुर के बैरी में राखी खरीदने पहुंची बुजुर्ग महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed