फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   many post of teachers vacant in bilaspur district himachal student facing problem

स्कूल तो खोल दिए, लेकिन पढ़ाएगा कौन

Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
many post of teachers vacant in  bilaspur district himachal student facing problem
बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। आवश्यक और सृजित पदों की अपेक्षा बहुत कम शिक्षक ही स्कूलों में अध्यापन कार्य को चला रहे हैं। शिक्षकों की कमी का सिलसिला समय के साथ लगातार बढ़ रहा है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। दो माह बाद बच्चों की वार्षिक परीक्षा है, जिसको देखते हुए अब अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में कुछ ऐसे स्कूल हैं जहां शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ रहा है। जिले में 1036 जेबीटी शिक्षकों की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष जिले में 823 जेबीटी शिक्षक ही छात्रों को पढ़ा रहे हैं। 213 जेबीटी शिक्षकों के पद खाली हैं। यही स्थिति एचटी शिक्षकों की है। जिले में एचटी के 11 पद खाली हैं। जबकि, सीएचटी के 7 पद खाली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में शिक्षकों की कमी के चलते 590 के करीब प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए अभिभावकों सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक व उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि स्कूलों में बीएड प्रशिक्षुओं पर फैसले के बाद जेबीटी पदों की भर्ती नहीं हो पा रही है। वहीं एचटी और सीएचटी पदों पर वरिष्ठता को लेकर कुछ लोग कोर्ट गए हैं। जिस कारण इन पदों को भरा जाना भी अभी मुमकिन नहीं है।
बॉक्स
शिक्षा खंड घुमारवीं 1
पद खाली पदों की संख्या
जेबीटी 16
एचटी 3
घुमारवीं-2
पद खाली पदों की संख्या
जेबीटी 20
एचटी 4
सदर
पद खाली पदों की संख्या
जेबीटी 65
एचटी 2
सीएचटी 5
झंडूता
पद खाली पदों की संख्या
जेबीटी 56
एचटी 2
स्वारघाट
पद खाली पदों की संख्या
जेबीटी 56
सीएचटी 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed