फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mant houses roof fall, and tree fall

अंधड़ से उड़ी कई घरों की छतें, पेड़ गिरने से आवाजाही थमी

Mon, 23 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 23 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
mant houses roof fall, and tree fall
शाहतलाई में तूफान के कारण भवन पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

 जिला में सोमवार को तेज आंधी और जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज आंधी से कई घरों को की छतें उड़ गईं तो आम फसल को भी तेज हवाओं से काफी नुकसान पहुंचा हैं। हफ्ते भर में दूसरी बार उठी इस धूल भरी आंधी ने सोमवार को लोगों को खूब भगाया।

विज्ञापन


जिसको जहां जगह मिली वह वहीं दुबकने को मजबूर हो गया। हटवाड़ पंचायत में तेज अंधड़ से मकान और आरा मशीन की छत उड़ गई। तेज तूफान से आम, लीची और आड़ू की फसल भी तबाह हो गई है। गत सप्ताह भी अंधड़ से नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। रही कसर इस बार पूरी हो गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर के करीब 12 बजे उठी धूल भरी तेज हवाओं से लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। धूल भरी आंधी से दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि धूल भरी आंधी चलने के कारण दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी। कई पेड़ उखड़ सड़कों पर गिर गए। कई घरों के शीशे टूट गए। हटवाड़ पंचायत प्रधान प्रोमिला ने बताया कि दोपहर को एकाएक चली आंधी के कारण देहरा गांव के राम लाल के मकान की छत उड़ गई।

वहीं आरा चलाने वाले रमेश कुमार की छत भी उड़कर काफी दूर गिरी। उन्होंने प्रशासन से दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं फसलों को हुए नुकसान की भी जायजा लेने की सरकार से मांग की है।

लद्दा में तेज अंधड़ से गिरी छत : बिलासपुर। लद्दा पंचायत के लद्दा गांव में रविवार रात को आए तेज तूफान से एक रिहायशी स्लेटपोश मकान के दो कमरों और रसोई घर की छत उड़ गई। इससे प्रभावित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान और हल्का पटवारी ने मौके का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर  दी है। गनीमत रही कि हादसे के समय प्रभावित परिवार के सदस्य मकान की निचली मंजिल में थे।

प्रभावित रतन लाल ने बताया कि रविवार रात के समय करीब साढ़े आठ बजे तेज अंधड़ आया। उस समय परिवार के सदस्य निचली मंजिल में टीवी देख रहे थे। तभी जोर से धमाके के साथ कुछ गिरने की आवाज आई।

जब परिजन ऊपर की ओर आए, तो दो कमरों सहित रसोई घर की छत पूरी तरह से उखड़ चुकी था। कमरों में अनाज, रसोईघर का सामान, बैड बॉक्स और अलमारी सहित अन्य जरूरी सामान रखा था। पंचायत प्रधान अंजना धीमान ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान प्रधान ने हल्का पटवारी को सूचित किया। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले लिया। पटवारी के अनुसार अधंड़ से प्रभावित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद करने की मांग की है।

रौड़ा सेक्टर में गिरा पेड़ : बिलासपुर। तेज तूफान के कारण रौड़ा सेक्टर में ब्वायज स्कूल के पास एक विशाल पेड़ जड़ के साथ ही उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। साथ ही पेड़ के कारण कई बिजली की तारें भी सड़क पर आ गिरी। गमीमत रही कि सड़क पर कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। पेड़ गिरने से काफी देकर तक सड़क बाधित रही। जिससे लोगों को काफी दिक्कत पेश आई।


स्कूल भवन पर गिरा पेड़ : शाहतलाई। अंधड़ से रावमापा तलाई के भवन पर एक सफेदे का पेड़ गिर गया। इससे भवन के दो कमरों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिस समय पेड़ गिरा, तो स्कूल के दो छात्र अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। अचानक आंधी से पेड़ टूटने की आवाज आई तो बच्चों ने भाग कर जान बचाई। बाबा बालक नाथ जी वट वृक्ष मंदिर के पास एक पेड़ दुकान पर गिरने से छत को भारी नुकसान हुआ। साथ ही गांव नघ्यार में भी आम का पेड़ गिरने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed