फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Manoj Thakur from Bilaspur has become the head coach of the Indian junior handball team.

Bilaspur News: बिलासपुर के मनोज ठाकुर भारतीय जूनियर हैंडबाल टीम के मुख्य कोच बने

Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Manoj Thakur from Bilaspur has become the head coach of the Indian junior handball team.
मनोज ठाकुर।
एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप में करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व
विज्ञापन

राज्य खेल छात्रावास में बतौर प्रभारी दे रहे सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर में तैनात हैंडबाल कोच मनोज ठाकुर को भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबाल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह इसी वर्ष चीन में होने वाली 19वीं एशियन पुरुष जूनियर हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से बिलासपुर सहित पूरे हिमाचल के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
मनोज ठाकुर ने अमृतसर के बटाला स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में भी अध्यापन कार्य किया है। वर्ष 2015 में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में हैंडबाल कोच के रूप में उनकी पहली नियुक्ति कुल्लू में हुई थी। वर्ष 2018 से वह बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके प्रशिक्षण में तैयार कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। अपनी इस उपलब्धि पर मनोज ठाकुर ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई, पत्नी और गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबाल टीम चीन में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने में सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed