फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Manjeet Sharma became the head of Agricultural Cooperative Assembly Committee, Panaul.

Bilaspur News: मंजीत शर्मा बने कृषि सहकारी सभा समिति पनौल के प्रधान

Mon, 06 Jan 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Manjeet Sharma became the head of Agricultural Cooperative Assembly Committee, Panaul.
दी अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पनौल की नवनियुक्त कार्यकारिणी । स्रोत : जागरूक पाठक
-जयदेव ठाकुर को उप प्रधान की कमान, सर्वसम्मति से हुए समिति के चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पनौल के सदस्यों के चुनाव के बाद प्रधान और उपप्रधान के लिए चुनाव कराए गए। इसमें सर्वसम्मति से मंजीत कुमार शर्मा को प्रधान और जयदेव ठाकुर को उप प्रधान चुना गया।

जानकारी देते हुए निरीक्षक सहकारी सभाएं घुमारवीं विजय कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्यों के चुनाव पहले आयोजित किए गए थे। इसमें सात सदस्य नरेश कुमार, रमेश चंद संख्यान, हरवंश लाल शर्मा, मंजीत कुमार शर्मा, प्रीतम सिंह, जयदेव ठाकुर और रूप सिंह डोगरा को निर्वाचित किया गया था। इसके बाद सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रधान और उपप्रधान के निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों ने प्रधान पद के लिए मंजीत कुमार शर्मा और उप प्रधान पद के लिए जयदेव ठाकुर के नाम पर सहमति जताई। विजय कुमार ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। वहीं मंजीत कुमार ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। इस मौके पर सभी सदस्य, सभा सचिव अमर सिंह ठाकुर और सह सचिव पंकज ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed