{"_id":"69872b55a8de76d80005c8b3","slug":"manish-kumar-of-bilaspur-received-the-national-best-coach-award-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153579-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर के मनीष कुमार को मिला राष्ट्रीय बेस्ट कोच का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर के मनीष कुमार को मिला राष्ट्रीय बेस्ट कोच का सम्मान
Sat, 07 Feb 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
बेस्ट कोच का सम्मान प्राप्त करते मनीष कुमार। स्रोत: आयोजक
कठिन परिश्रम से खेल जगत में बढ़ाया हिमाचल का मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देश की प्रतिष्ठित खेल संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 8वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश के मनीष कुमार को बेस्ट कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें डॉ. अजमेर सिंह श्रेणी के अंतर्गत विशेष रूप से ओलंपिक खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन कोचिंग कौशल के लिए प्रदान किया गया।
आठवां पेफी नेशनल अवार्ड 2026 एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें हिमाचल से मनीष कुमार को भी सम्मानित किया गया। पेफी भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से मान्यता प्राप्त एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था है। ऐसे मंच पर ''बेस्ट कोच'' का खिताब मिलना यह दर्शाता है कि मनीष कुमार ने खेल के मैदान पर खिलाड़ियों को तराशने में असाधारण समर्पण दिखाया है। अपनी उपलब्धि पर आभार प्रकट करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि मैं इस सम्मान के लिए पेफी टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे पेशेवर सफर में यह पुरस्कार एक मील का पत्थर है। यह सम्मान मुझे भविष्य में और भी अधिक ऊर्जा और जुनून के साथ खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।