{"_id":"572cd7da4f1c1b70365cd046","slug":"mango-crop-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंगो हॉपर रोग की चपेट में आम की फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंगो हॉपर रोग की चपेट में आम की फसल
अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 06 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी आम को भारतीय आम देगा टक्कर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बिलासपुर की प्रमुख कमर्शियल फसल आम काे मैंगो हॉपर रोग ने जकड़ लिया है। आम की बंपर पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे हजारों बागवान मायूस हैं। मैंगो हॉपर रोग से आम की की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इससे बागवान परेशान हैं।
विज्ञापन
बिलासपुर जिला में काफी संख्या में लोग आम की खेती से जुड़े हुए हैं। इस वर्ष लोगों को आम की बंपर पैदावार होने की उम्मीद थी। आम की फसल को गर्मी में लगने वाले मैंगो हॉपर रोग ने जकड़ लिया है।
विज्ञापन
जिला में लगभग चार हजार हेक्टेयर भूमि पर आम की फसल होती है। जिला के लगभग 25 हजार किसान-बागवान आम की खेती से जुड़े हुए हैं। इनमें से कई बागवान आम की फसल को व्यापक स्तर पर उगाते हैं। जिला में हर साल हजारों मीट्रिक टन आम का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
वहीं, विशेषज्ञों की मानें तो मैंगो हॉपर रोग इतना खतरनाक होता है कि यदि इसकी रोकथाम समय पर नहीं की गई, तो यह पूरी फसल को चट कर देता है। ऐसे में किसानों तथा बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। आम की फसल को मैंगो हॉपर रोग की पुष्टि संबंधित विभाग भी कर रहा है, लेकिन इस संबंध में विभाग की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि मैंगो हॉपर रोग अब तक आम की कितनी फसल चट कर चुका है।
बागवान इमिडाक्लोप्रिड दवाई का करें स्प्रे
वहीं, विभागीय अधिकारी बागवानों को मैंगो हॉपर रोग लगने पर इमिडाक्लोप्रिड नामक दवाई की स्प्रे करने की सलाह दे रहे हैं। जोकि बागवानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिल रही है।
पिछले दिनों पड़ी भयंकर गर्मी के कारण आम की फसल में मैंगो हॉपर रोग लग गया था। फील्ड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इस बाबत अलर्ट कर दिया है। बागवानों की शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसान पोर्टल के माध्यम से भी बागवानों को सचेत किया जा रहा है। बारिश होने से इस बीमारी का असर कम होगा।
राज कुमार शर्मा, अतिरिक्त कार्यभार उद्यान उपनिदेशक, बिलासपुर।