फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man swallows poisonous substance at home in Chandpur, dies

Bilaspur News: चांदपुर में घर पर व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 11 May 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Man swallows poisonous substance at home in Chandpur, dies
-एक दिन पहले सड़क हादसे का केस हुआ था दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सदर उपमंडल के गांव चांदपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।


जानकारी के अनुसार अजय कुमार ने बीती रात किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले अजय कुमार की गाड़ी से दो अन्य वाहनों को टक्कर लगी थी। इस मामले में पुलिस थाना सदर में उसके खिलाफ सड़क दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अजय कुमार ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में सेवन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed