{"_id":"69283ce0ca7a30db56023f9b","slug":"man-injured-in-car-accident-dies-during-treatment-at-aiims-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149166-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की एम्स में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की एम्स में उपचार के दौरान मौत
Thu, 27 Nov 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
22 नवंबर को तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर
बरमाणा थाना में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल संजीव कुमार (47) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
22 नवंबर को हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े संजीव कुमार को जोरदार टक्कर मारी थी और आगे खड़े ट्रक से जा भिड़ी थी। हादसे के तुरंत बाद संजीव को गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था। जहां बुधवार को संजीव की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में साजू राम निवासी डलिकरण ने बताया था कि कार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। अलसु के निकट अचानक नियंत्रण खोने से कार सीधे संजीव कुमार पर चढ़ गई। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ था। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।