{"_id":"648363ad946b0fa274076c59","slug":"man-dies-after-falling-from-tree-in-badol-devi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-713-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बड़ोल देवी में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बड़ोल देवी में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ोल देवी के अंतर्गत एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना झंडूता से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन शुरू कर दी।
ग्राम पंचायत बड़ोल देवी के जवाह गांव निवासी रोशन लाल (59), पुत्र भगत राम दोपहर बाद अपनी जमीन से पशुओं के लिए चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वार्ड सदस्य रीता देवी ने बताया कि रोशन लाल गरीब परिवार से संबंध रखता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया।
उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित राहत राशि देने की मांग की है। नायब तहसीलदार झंडूता जगदीश चंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन को जवाह गांव के रोशन लाल की पेड़ से गिरने से मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने हल्का पटवारी को मौके पर भेज कर पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। हल्का पटवारी को शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय भेजने को कहा गया है। थाना प्रभारी झंडूता विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जवाह गांव के रोशन लाल की पेड़ से गिरने से मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया कर रही है।