फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man dies after falling from roadside shelter

Bilaspur News: सड़क किनारे ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sun, 12 May 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from roadside shelter
- झंडूता के गांव कल्लर में हुई घटना
विज्ञापन

- निजी बस पर चालक कार्यरत था मृतक

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत मलांगण के कल्लर गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों सौंप दिया है। व्यक्ति निजी बस पर चालक कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह (37) निवासी गांव कल्लर, डाकघर भडोलीकलां, तहसील झंडूता बिलासपुर शनिवार सुबह काम गया था। जब वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी बीच किसी ने महेंद्र को अचेत अवस्था में कल्लर गांव को जाने वाली सड़क किनारे ढांक से नीचे देखा। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। जांच करने पर महेंद्र मृत पाया गया। उसके शरीर पर खरोंच के निशान भी थे। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि थाना तलाई में सीआरपीसी 174 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed