{"_id":"56eaf4be4f1c1b13268b47ce","slug":"malwari-fair-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुहारों के बीच नलवाड़ी उत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुहारों के बीच नलवाड़ी उत्सव का आगाज
अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले के शुभारंभ अवसर पर आयुर्वेद मंत्री को मुस्कान अभियान का पोस्टर भेंट करती उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम फुहारों के बीच वीरवार को राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आगाज हुआ। आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने खूंटा गाढ़कर विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की।
ढोल, बैंड और शहनाइयों की धुनों के बीच श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर मेला परिसर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यहां पहुंचकर मुख्यातिथि ने बैलों का पूजन और झंडा फहराया। स अवसर पर आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का उद्घाटन करके उनका अवलोकन भी किया।
मेला परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि बिलासपुर के नलवाड़ी मेले का अपना इतिहास है। उत्तम नस्ल के पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए मशहूर नलवाड़ी मेले का स्वरूप समय के साथ बदला है।
विज्ञापन
आज यह मेला लोगों के मनोरंजन का साधन बना चुका है। इसमें खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्याएं और परंपरागत छिंज का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है और सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित किया है।
कमेटियां रखेंगी मेले की गतिविधियों पर निगरानी : डीसी
उपायुक्त बिलासपुर एवं राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला आयोजन समिति की अध्यक्ष मानसी सहाय ठाकुर ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। मेले की गतिविधियों पर गठित कमेटियां नजर रखेंगी। मेले में आने वाले लोगों को हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मेले के दौरान छिंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिताओं, उत्तम नस्ल के पशुओं का चयन व कृषि व बागवानी संबंधी प्रदर्शनियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
शुभारंभ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहनाई वादक भगवान दास और साथियों ने शहनाई वादन की प्रस्तुति दी। जबकि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने बारह मासा और महिला मंडल की सदस्यों ने प्रस्तुति दी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर 20 सूत्रीय राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, सदर विधायक बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, विवेक कुमार, अमरजीत सिंह बग्गा, अमी चंद सोनी, सोमा देवी, एसपी राहुल नाथ, एडीएम डा. चांद प्रकाश शर्मा, एसडीएम हरीश गज्जू, पार्षद , सदर के पूर्व विधायक डा. बाबू राम गौतम, तिलक राज शर्मा, मेला समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।