फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Malokhar's boxers shine in the Junior Kick Boxing Championship

Bilaspur News: जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छाए मलोखर के बॉक्सर

Tue, 30 Sep 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Malokhar's boxers shine in the Junior Kick Boxing Championship
मलोखर में किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने हार पहनाकर किया स्वागत
विज्ञापन


नौणी विश्वविद्यालय में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मलोखर क्षेत्र के बॉक्सरों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में क्षेत्र के नौ बॉक्सरों ने पदक जीते हैं। मलोखर पहुंचने पर इन सभी खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने हार पहनाकर स्वागत किया गया।


चैंपियनशिप वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) में संपन्न हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश के 75 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में मलोखर स्थित श्री महाकाल कराटे एवं किक बॉक्सिंग अकादमी के 10 खिलाड़ियों ने कोच अरुण भारद्वाज के मार्गदर्शन में भाग लिया और नौ खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें कशिश ठाकुर (रिंग फाइट), युक्ता (रिंग फाइट), पलक चंदेल (फुल कॉन्टेक्ट फाइट) और जतिन पंवर ने (रिंग फाइट) रजत पदक जीता। निकिता (रिंग फाइट), अंजली शर्मा (प्वाइंट फाइट), गौरव ठाकुर (रिंग फाइट), ऋतिक शर्मा (रिंग फाइट) और श्रेया ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच अरुण भारद्वाज ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई दी। उन्होंने किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव सहित अन्य खेल प्रेमियों का आभार जताया। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed