{"_id":"6335f5170fe0be0aff60b687","slug":"make-sure-all-arrangements-for-prime-minister-s-visit-cm-bilaspur-news-sml423366438","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bilaspur Visit : सीएम जयराम के निर्देश-प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी करें पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Bilaspur Visit : सीएम जयराम के निर्देश-प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी करें पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की बिलासपुर रैली की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम जयराम।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रशासनिक, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिलासपुर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 5 अक्तूबर को बिलासपुर में प्रतिष्ठित संस्थान एम्स का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद लुहणू मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ-साथ बिलासपुर के बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे और नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क तथा पिंजौर नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बिलासपुर शहर की ओर जाने वाली सड़कों का उचित रखरखाव करने तथा शहर और इसके निकट पार्किंग की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को शहर के लिए सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी माह की पांच तारीख को प्रस्तावित जनसभा स्थल लुहणू मैदान का दौरा किया। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के कोठीपुरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का भी दौरा किया।