फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Main accused of charas smuggling arrested from Bagh Tereda

चरस तस्करी का मुख्य आरोपी बाग तरेड़ा से गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 12:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Main accused of charas smuggling arrested from Bagh Tereda
बिलासपुर। चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तीनों युवकों की निशानदेही पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी की पहचान प्रकाश निवासी बागी तरेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले 2 सितंबर को मंडी के तीन युवकों को 4 किलो 682 ग्राम चरस और 4.29 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इन तीनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वो बागी तरेड़ा में प्रकाश को सप्लाई देने आए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंगल में नशा माफिया को पकड़ने के लिए नाका लगाया था। पुलिस एनएच पर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। वीरवार दोपहर को मंडी की तरफ से दो कारें बिलासपुर की तरफ आई।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें तलाशी लेेने के लिए रोका। वहीं, इनमें से एक कार में पुलिस को 4 किलो 682 ग्राम चरस के साथ 4 लाख 29 हजार 500 रुपये नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों कारों में बैठे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि तीनों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed