{"_id":"58b073f04f1c1b0953b26f12","slug":"mahasevratri-parv","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान महर्षि व्यास नगरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान महर्षि व्यास नगरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिव मंदिर जय बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। पूरा जिला भगवान शिव की भक्ति में रंगा दिखा। भोले बाबा के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंजायमान रहे। शिवरात्रि के मौके पर भारी संख्या में मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं शिव की पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि पर्व पर सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों के साथ विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के उपवास होने के चलते मंदिरों में फलाहार के भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। बैंड-बाजा व ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा डियारा सेक्टर, बस अड्डा, चंपा पार्क, कॉलेज चौक, गुरूद्वारा चौक व रौड़ा सेक्टर से होकर मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान पंजाब से आए विशेष बैंड ने भोले बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों से माहौल भक्तिमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। झांकियों में शिव परिवार आदि की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा बाल रूप में भूत बने बच्चों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।
शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह फलाहार का भी आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा शिव मंदिर कंदरौर, घुमारवीं, बच्छरेटू, बाबा बालक नाथ मंदिर बद्धाघाट, श्री नयना देवी जी के नमेला, खबड़ी माता मंदिर बरठीं, नरसिंह ठाकुरद्वारा मंदिर, झबोला शिव मंदिर, मार्कंडेय शिव मंदिर शिवधाम पन्याला सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा करने सहित शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित किए।
महाशिवरात्रि पर्व पर बिलासपुर-बंदला मार्ग पर स्थित श्री गोपाल मंदिर दनोह में फलाहार का भंडारा लगाया गया। शहर के अधिकतर श्रद्धालुओं व युवाओं ने मंदिर में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पहाड़ी पर स्थित व श्रद्धालुओं से भरा यह मंदिर शाम के समय अलग की छटा बिखेर रहा था।
महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को मंदिरों में भजन संध्याओं का आयोजन भी किया गया। इसमें कलाकारों ने भगवान शिव के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। इस दौरान विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गई। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव विवाह प्रस्तुत किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि पर्व पर शिव धाम पन्याला में भगवान भोले नाथ के समक्ष शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने शिव धाम पन्याला में रखे गए द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई थी।