{"_id":"671103ecec43f5f8e4019b9b","slug":"maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-with-pomp-in-the-city-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125107-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शहर में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शहर में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन
- वाल्मीकि मंदिर में किया हवन-यज्ञ का आयोजन
-जाति,समुदाय के नहीं सृष्टि के आदर्श हैं भगवान वाल्मीकि : त्रिलोक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर के महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में वाल्मीकि सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विधायक के साथ अन्य लोगों ने भी आहुतियां डालीं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल किसी जाति या समुदाय के भगवान न होकर समस्त सृष्टि के आदर्श और भगवान हैं, जिन्होंने रामायण जैसा ग्रंथ लिखा वे कोई साधारण शक्ति नहीं थे। उनके द्वारा लिखी गई रामायण की एक-एक बात आज प्रासंगिक है। महर्षि वाल्मीकि हिंदुओं के सृजन के स्रोत हैं और उनका हिंदुत्व के प्रति, सामाजिक समरसता के प्रति एक बहुत बड़ा योगदान है। उनके जीवन चरित्र को पढ़ाते हुए अपने अंदर सामाजिक समरसता की भावना को पैदा करना की आवश्यकता है। हिंदू समाज को महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र को पढ़ाते हुए जो गुण उन्होंने लव कुश के अंदर पैदा किया जो वाल्मीकि ने रामायण के बारे में लिखा उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर में बन रही सराय के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही भव्य आयोजन में अपनी निधि से 11 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, उपाध्यक्ष सोनिया, अनिल किशोर, विजय कग्घा, विनय किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।