फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mahapanchayat today, fast started in protest against drinking water scheme

Bilaspur News: पेयजल योजना के विरोध में महापंचायत आज, अनशन शुरू

Fri, 09 Feb 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat today, fast started in protest against drinking water scheme
- 50 पंचायतों के प्रतिनिधि और किसान लेंगे भाग, निर्माण स्थल पर बाड़ लगा रहे ठेकेदार से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

- पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत
- 10 दिन से किसान तंबू गाड़कर कर रहे पानी की निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन सीमा पर त्रिवेणीघाट पर अली खड्ड में बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं, किसानों ने शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलन स्थल पर माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।

शुक्रवार को पेयजल योजना का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने कामगारों के साथ खड्ड के पास बांस से बाड़ लगाना शुरू किया तो आंदोलन कर रहे किसान पानी में उतर गए और विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। किसानों ने खड्ड के उस पार अर्की क्षेत्र में जाने की धमकी भी दे डाली। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद ठेकेदार ने बाड़ लगाने का काम बंद किया। ऐसा ही तनाव वीरवार को भी देखने का मिला था। किसान खड्ड किनारे तंबू गाड़कर 10 दिन से लगातार खड्ड की निगरानी कर रहे हैं। उधर, शनिवार को अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति महापंचायत का आयोजन करेगी। इसमें सदर और श्री नयनादेवी जी की करीब 50 पंचायतों के प्रतिनिधियों और किसानों को बुलाया गया है। समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस के पहरे में निर्माण किया जा रहा है, जबकि उपमुख्यमंत्री की ओर गठित कमेटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उपमुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार रिपोर्ट आने तक निर्माण कार्य बंद रखा जाएगा। अर्की प्रशासन सीमेंट कंपनी के दबाव में निर्माण करा रहा है। इस योजना के तहत 10 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उठाया जाएगा। इससे 35 पेयजल और सिंचाई योजनाएं सीधे प्रभावित होगी, जिनसे जिले की करीब 50 पंचायतों को पानी पहुंचता है। इससे चिंतित किसान दिन-रात कड़ी ठंड में श्मशान घाट के नजदीक तंबू में पानी बचाने के लिए शांतिप्रिय आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कंपनी की ओर से उन्हें उकसाने के लिए भाड़े के लोग भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रिखी राम ठाकुर, चंपा शर्मा, जिया लाल, रमा ठाकुर, मीनाक्षी देवी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed