फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Made those who dumped trash by the roadside pick it up themselves.

Bilaspur News: सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों से ही उठवाया

Fri, 28 Aug 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Made those who dumped trash by the roadside pick it up themselves.
बामटा में टेंपो चालक ने सड़क किनारे फेंका था कचरा, पंचायत ने पुलिस की मौजूदगी में उठवाया
विज्ञापन

संबंधित लोगों पर लगाया जुर्माना, अब लगाया जाएगा सीसीटीवी कैमरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बामटा क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने के मामले में पंचायत ने सख्त कार्रवाई की है। सड़क किनारे कूड़ा फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को भी दी गई और उन्हें मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता लगाया गया कि सड़क किनारे कूड़ा किसने फेंका था।
जांच में सामने आया कि कृषि विभाग से संबंधित सामग्री एक स्टोर खाली करवाने के बाद टेंपो के माध्यम से ले जाई गई थी। कूड़ा निर्धारित स्थान पर ले जाने के बजाय टेंपो चालक ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया था। इसके बाद पंचायत ने संबंधित लोगों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी, सप्लायर और टेंपो चालक भी मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में संबंधित लोगों से सड़क किनारे फेंका गया पूरा कूड़ा उठवाया गया। पंचायत उप प्रधान विक्रम ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना बीडीसी सदस्य और स्थानीय लोगों से मिली थी। सूचना मिलते ही पंचायत ने कार्रवाई करते हुए कूड़ा हटवाया। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विक्रम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंचायत ने संबंधित स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा लोगों को चेतावनी देने के लिए मौके पर बोर्ड भी लगाए गए हैं। पंचायत प्रधान ने कहा कि अब कैमरे की निगरानी में रहने वाले क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed