{"_id":"666aec91e1297f8670045361","slug":"made-students-aware-about-child-labor-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-118791-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाल मजदूरी लेकर छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाल मजदूरी लेकर छात्रों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नशे के खिलाफ क्षेत्र के लोगों से की आगे आने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी बिलासपुर। जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंतेहड़ा के विद्यार्थियों को बाल मजदूरी निषेध दिवस के अवसर पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक अनुपमा और प्रशांत शर्मा ने बच्चों के साथ बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशा निवारण, सेफ टच और अनसेफ टच पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र में फैल रहे नशे को रोकने के लिए लोगों से आगे आने की अपील भी की गई। पर्यवेक्षकों ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 निरंतर सेवा में 24 घंटे कार्य कर रही है। यदि किसी भी बच्चे के साथ इस प्रकार की घटना होती है तो 1098 डायल कर संपर्क कर सकते हैं। इसके उपरांत टीम ने ग्राम पंचायत पंतेहड़ा में जाकर पंचायत सदस्यों और प्रधान नीरज कुमार को गतिविधियों के बारे में जागरूक किया।