फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Made people aware about hepatitis

Bilaspur News: लोगों को हैपेटाइटिस के बारे में किया जागरूक

Fri, 28 Jul 2023 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Made people aware about hepatitis
-बागी सुंगल में विश्व हैपेटाइटिस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

-भाषण प्रतियोगिता में अमरावती ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला। स्वास्थ्य खंड मार्कंड की ओर से विश्व हैपेटाइटिस दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी सुंगल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को हैपेटाइटिस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें अमरावती ने पहला, सरोज कुमारी ने दूसरा और बीना देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्वास्थ्य शिक्षक विजय शर्मा ने बताया कि हैपेटाइटिस ऐसा रोग है जो लीवर में सूजन का कारण बनता है। दुनिया भर में यह रोग लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित करता है। हैपेटाइटिस दिवस मनाने का उद्देश्य इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना है। हैपेटाइटिस संक्रामक बीमारियों का समूह है। हैपेटाइटिस ए और ई आम तौर से दूषित भोजन और पानी के सेवन की वजह से होता है। हैपेटाइटिस बी, सी और डी का कारण संक्रमित रक्त और शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आना है। हैपेटाइटिस डी उन लोगों को प्रभावित करता है जो पहले ही हैपेटाइटिस बी से प्रभावित हैं। उसके अलावा हैपेटाइटिस फैलने का कारण मां से बच्चे में वायरस का ट्रांसमिशन, असुरक्षित यौन संबंध और असुरक्षित सुइयों का इस्तेमाल भी है। राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी में सभी जन्मे बच्चों को हैपेटाइटिस बी के प्रति रक्षित किया जाता है। भारत में 2020 में करीब चार करोड़ लोग हैपेटाइटिस बी और 60 लाख से अधिक लोग हैपेटाइटिस सी से ग्रसित हैं। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार भारत में करीब ढाई लाख लोग लोग वायरल हैपेटाइटिस या उसकी अगली कड़ी से हर साल मर जाते हैं। उन्होंने बताया कि लीवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। जैसे अधिक तेल और मसालों से बना हुआ भोजन, रिफाइंड, अल्कोहल का सेवन, तंबाकू का सेवन और डिब्बाबंद खाने का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर 36 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed