{"_id":"6509aed09ff21c8f3907ec47","slug":"made-aware-about-traffic-rules-through-street-drama-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5871-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-परिवहन विभाग ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परिवहन विभाग बिलासपुर की ओर से सुरक्षा अधिनियम के तहत गुग्गा मंदिर गेहड़वीं में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अमर ज्योति सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया है।
कार्यकारी परिवहन अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहें, नशा करके वाहन न चलाएं, भार क्षमता से ज्यादा वाहन में अधिक भार न उठाएं, पासिंग समय पर कराएं और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के उद्देश्य से यह जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राकेश चंदेल, पंचायत प्रधान प्यारे लाल, उपप्रधान सुनील नड्डा और अधीक्षक दीनू राम उपस्थित रहे।