फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Maa Katyayani Puja-Archana was held on the sixth day

Bilaspur News: छठे दिन हुई मां कात्यायनी पूजा-अर्चना

Sun, 28 Sep 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Maa Katyayani Puja-Archana was held on the sixth day
पुजारी सुधांशु शेखर भट्टाचार्य, अशोक कुमार भट्टाचार्य ने किया अनुष्ठान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के धौलरा मंदिर में शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से जारी है। छठे नवरात्र पर मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की विधिपूर्वक पूजा हुई। इस अवसर पर शिमला से आए पुजारी सुधांशु शेखर भट्टाचार्य व उनके सहयोगी अशोक कुमार भट्टाचार्य ने पूजा-अर्चना कर भक्तों को माता का आशीर्वाद प्रदान किया।

छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग अर्पित किया गया। मां कात्यायनी का यह स्वरूप चतुर्भुजी है। उनके एक हाथ में चंद्रहास तलवार, दूसरे हाथ में कमल का फूल, एक हाथ वर देने वाली और एक हाथ अभयदायी मुद्रा में है। छठे नवरात्र को आज्ञा चक्र पर ध्यान केंद्रित करने का महत्व है, जिसे साधक ध्यानपूर्वक निभाते हैं। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में जेल पुलिस के आरक्षी प्रवीण शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में महामाई का गुणगान प्रस्तुत किया। उन्हें चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा व रिद्धि नड्डा ने माता की चुनरी व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डा. नारायण लाल नड्डा भी उपस्थित रहे। संध्या पूजा में मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, राम पाल, जस्सी, अश्विनी शर्मा, प्रमोद बिट्टू, राजेंद्र, पार्षद संतोष जोशी, अशोक सोहड़, निरुपमा सोहड़, देशराज शर्मा, आशीष शर्मा, अभिलाषा शर्मा, अनीता शर्मा, ललिता प्रभाकर, अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, निक्की, सुनीता शर्मा, हरेंद्र गौतम, अमरनाथ शर्मा, विशाल दीप उर्फ चिंटू, सुनील राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed