फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lucky Sharma became the head of Baba Balak Nath Taxi Union

Bilaspur News: लक्की शर्मा बने बाबा बालक नाथ टैक्सी यूनियन के प्रधान

Wed, 14 May 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 14 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lucky Sharma became the head of Baba Balak Nath Taxi Union
बाबा बालक नाथ यूनियन शाहतलाई की नव नियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत: यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ टैक्सी यूनियन शाहतलाई के चुनाव बुधवार को हुए। प्रधान पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में लक्की शर्मा ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदियों में राजू राणा और राजकुमार शामिल थे।


चुनाव में कुल 52 मतदाताओं ने भाग लिया। लक्की शर्मा को 43 मत मिले, जबकि राजू राणा को 8 और राजकुमार को मात्र 1 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार लक्की शर्मा को निर्णायक बढ़त के साथ यूनियन का प्रधान घोषित किया गया। चुनाव के बाद यूनियन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें अश्वनी कुमार को यूनियन का अध्यक्ष, आशीष ठाकुर को उप प्रधान, मनोज कुमार को सचिव, पुरुषोत्तम दत्त को सह सचिव, राकेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा लक्की को ही मीडिया प्रभारी चुना गया। यूनियन चुनाव के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed