{"_id":"62c5d35b5ea51653c90d8c41","slug":"lpg-rate-50-rupees-increasing-people-of-bilaspur-oppoes-decision-of-govt-bilaspur-news-sml414421683","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर के दाम बढने से बिगड़ा रसोई का बजट, गृहणियां परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर के दाम बढने से बिगड़ा रसोई का बजट, गृहणियां परेशान
विज्ञापन
बिलासपुर। रसोई गैस बुधवार से एक बार फिर महंगी हो गई है। प्रति गैस सिलिंडर एकमुश्त 50 रुपये बढ़े हैं। बिलासपुर जिले में अभी तक 1,060 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलिंडर अब 1,110 रुपये प्रति सिलिंडर मिलेगा। 20 से 40 रुपये तक गैस एजेंसियों की ओर से डिलीवरी चार्ज पहले से वसूला जा रहा है।
घरेलू सिलिंडर के दाम बढ़ने से गृहणियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ा है। गृहणियों का कहना है कि रसोई गैस पर सरकार को राहत देनी चाहिए। फिर से पर्याप्त सब्सिडी देने का फैसला लेना चाहिए। महंगाई में घर का खर्च पूरा करना बेहद मुश्किल होने लगा है। सरकार को महंगाई कम करने के उपाय करने चाहिए।
क्या कहती है गृहणियां
इनसेट
रसोई गैस सिलिंडर हर घर की जरूरत है। इसे महंगाई से अलग रखना चाहिए। बार-बार कीमत बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई के खर्च पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। सरकार को गैस सिलिंडर के दाम कम करने चाहिए।
विज्ञापन
रीना ठाकुर
इनसेट
गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने फिर से परेशानी में डाल दिया है। दाल और हरी सब्जियों के दाम सहित सरसों व रिफाइंड तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब एकाएक 50 रुपये गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से पूरे माह का रसोई का बजट बिगड़ गया है।
नीना कुमारी
इनसेट
रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं पर महंगाई की मार से आम लोग परेशान है। ऊपर से रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े दामों ने सीधे 50 रुपये की वृद्धि रसोई के बजट पर भारी पड़ेगी। सरकार को सिलिंडर पर पर्याप्त सब्सिडी देने का फैसला लेना चाहिए।
वीना कुमारी
इनसेट
गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा। सब्जी से लेकर अन्य खाद्य वस्तुएं पहले से ही आसमान छू रही हैं। अब गैस की कीमत बढ़ा कर तगड़ा झटका दिया गया है। सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है।
नेहा सोनी