{"_id":"6636309d039bce75e00c7d07","slug":"lost-gold-chain-returned-to-female-devotee-in-nayanadevi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-116832-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयनादेवी में महिला श्रद्धालु को लौटाई गुम हुई सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयनादेवी में महिला श्रद्धालु को लौटाई गुम हुई सोने की चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मंदिर सुरक्षा कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। ईमानदारी अभी भी जिंदा है, इसका उदाहरण माता श्रीनयनादेवी जी के दरबार में शनिवार को देखने को मिला। मंदिर में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने श्रद्धालु को गुम हुई ढाई तोले सोने की चेन वापस की।
मंदिर के सुरक्षा इंचार्ज बालक राम ने बताया कि यह सोने की चेन सुरक्षा कर्मी कुलविंदर (पूर्व फौजी) को बटुक मंदिर के पास मिली। उन्होंने एक चेन को दान कक्ष में जमा करवा दिया। न्यास की ओर से मंदिर में चेन मिलने का अनाउंसमेंट कराया गया। एक महिला श्रद्धालु चैन वापस लेने के लिए पहुंची। निशानी पूछने के बाद सोने की चेन उसे वापस लौटा दी गई। चेन सुरक्षा कर्मी कुलविंदर और मंदिर काउंटर इंचार्ज जीतराम ने श्रद्धालु को प्रदान की। यह महिला श्रद्धालु चमकौर साहिब जिला रोपड़ पंजाब से माता के दर्शनों के लिए आई थी। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी को यदि कोई भी सामान मंदिर में मिलता है तो वह तुरंत इसका प्रसारण करवाते हैं। निशानी पूछकर सामान श्रद्धालुओं को वापस किया जाता है।