फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Loss worth lakhs due to fire in shop in Malari village

Bilaspur News: मलारी गांव में दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Sat, 15 Jun 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Loss worth lakhs due to fire in shop in Malari village
-शुक्रवार देर रात हुई घटना, ग्रामीणों, अग्निशमन विभाग ने मुश्किल से आग पर पाया काबू
विज्ञापन

-आग लगने से दुकान के अंदर रखा सारा सामान हुआ राख

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के मलारी गांव में शुक्रवार रात को किराने की दुकान में आग लग गई। घटना का पता लगते ही ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और उनके साथ मिलकर आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान के मालिक को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के मलारी गांव के रमेश चंद पुत्र छोटू राम की किराना की दुकान में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान में आग जोर पकड़ चुकी थी। इस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं करीब ढाई घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर रात 2:00 बजे काबू पाया गया। इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं अभी तक के आकलन में दुकान का सामान जलने से करीब तीन लाख का नुकसान सामने आया है। पुलिस थाना तलाई की ओर से जांच की जा रही है कि दुकान में आग लगने के क्या कारण रहे। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed