फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lord Shiva is not worshiped with conch water: Suresh

शंख जल से नहीं होती भगवान शिव की पूजा : सुरेश

Sun, 28 Apr 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lord Shiva is not worshiped with conch water: Suresh
- समोह में श्री शिव महापुराण कथा आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के समोह में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में पंडित सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शंख जल से शिव की अर्चना नहीं की जाती।
उन्होंने बताया कि पूर्व काल में महा पराक्रमी शंखचूड़ नामक एक दैत्य हुआ, जो किसी से मर नहीं रहा था। यही नहीं अपनी अभिमानी सोच के कारण वह दिन-प्रतिदिन अत्याचारी हो रहा था। उन्होंने बताया कि शंखचूड़ ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया था कि उसका वध केवल भगवान शंकर के हाथों ही होगा। कालांतर परिवर्तन के बाद शंखचूड़ और भगवान शंकर की शत्रुता बढ़ती गई। भगवान शंकर ने युद्ध में शंखचूड़ दैत्य का वध कर दिया। यही कारण है कि त्रिपुरारी को शंखचूड़ की हड्डियों से निर्मित जल तक मान्य नहीं है। उन्होंने बताया कि शंखचूड़ की हड्डियों से शंख नाम जाति उत्पन्न हुई। बाद में शंखचूड़ तुलसी का पति कहलाया। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। इसलिए तुलसी के पति की हड्डियों से निर्मित शंख से विष्णु भगवान का पूजन विशेष फलदाई माना जाता है, जबकि शिव को यह ग्राहय नहीं है। उन्होंने बताया कि शंख से स्पर्श की गई वस्तुओं से भी भगवान शिव की पूजा न करें। यही कारण है कि भगवान शिव की पूजा में शंख नहीं बजता है। कथा समापन के बाद महिलाओं ने भोले के सुंदर भजन गाए और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed