{"_id":"67851cd56bd2be773208183a","slug":"lohri-celebrated-by-burning-bundles-at-various-places-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-130204-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जगह-जगह गिट्ठा जलाकर मनाई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जगह-जगह गिट्ठा जलाकर मनाई लोहड़ी
विज्ञापन
जिलेभर में धूमधाम से त्योहार
- बच्चों ने घर-घर जाकर मांगी लोहड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में साल का पहला पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने जगह-जगह और घर के आंगन लकड़ियां इकट्ठा कर गिट्ठा जलाया। गिट्ठे को घर में बने पकवान, मूंगफली, रेवड़ियाें का भोग लगा कर उसकी परिक्रमा की।
बिलासपुर शहर में डियारा सेक्टर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, मेन मार्केट सहित जगह-जगह सामूहिक रूप से गिट्ठा लगाए गए। घुमारवीं बाजार में भी जगह-जगह गिट्ठा जलाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने घरों के आंगन में गिट्ठा जलाया। शाम होते ही लोगों ने मुहूर्त के अनुसार गिट्ठा जलाकर उसमें रेवड़ियों और मूगंफली की आहुति डाली और परिक्रमा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गजक, मूंगफली, रेवड़ी का प्रसाद बांटा। बच्चों ने टोलियां बनाकर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। इसके अलावा बाजारों में सुबह से ही लोहड़ी पर्व के लिए सामान खरीदने को लोगों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस त्जोहार में घी के साथ खिचड़ी खाने की मान्यता है। साथ ही मारकंड मंदिर में भी लोग पवित्र स्नान करने के लिए भारी संख्या में पहुंचेगे।